मंगलवार, 14 फ़रवरी 2012

ये फागुनी होली

ये फागुनी होली

पलाश, टेसू के फूलों की होली
केसर, चन्दन के पीले रंगो की होली
उड़ते अबीर गुलाल की होली ,
रंगों के अम्बार की होली
ढोल की थाप पर कोडे़ मारती औरतें, और
चहचहाते लोगों की होली
ये फागुनी होली ।  

आज बसंत बहार की होली
हँस रही अमराई की होली
फूली सरसों की क्यारी की होली
खेतों और खलिहानों की होली
मदमाते मधुमास की होली,
कली भौंरों के अभिसार की होली
ये फागुनी होली ।

बृज की बरसाने की होली 
राधा और गोपाल की होली
जोरी और बरजोरी की होली
गौरी और साजन की होली
बाहों की जंजीरों की होली
आज हसीन नज़ारों की होली
ये फागुनी होली ।


मस्ती ओ उल्लास की होली
देवर और भाभी की होली
जीजा और साली की होली
सारंगी सांसों की होली
सतंरगी यौवन की होली
आज मेरे हमजोली की होली
ये फागुनी होली  | 


चंग और ढोल की थाप पर 
मंजीरे लेकर 
फाग गाते लोगों की होली
भंग की तरंग में डूबी 
राजस्थान की होली 
प्यार के रंग बिखेरती ये हुडदंगी होली
ये फागुनी होली । 






मोहिनी चोरड़िया  

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें